RAJASTHAN MAHATMA GANDHI SEVA PRERAK RECRUITMENT 2023
राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग ने राज्य के सभी जिलो के सभी राजस्व ग्रामो एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में टोटल 50000 पदों के लिए महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको की भर्ती निकाली गई है |
इस भर्ती के लिए आवेदकों की योग्यता 12 वी पास रखी गई है | जिन आवेदकों ने 12 वी पास कर रखी है ,वे सभी आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन करने लिए पात्र है |
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा | इस भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवा रखा है ,उनको किसी प्रकार का कोई शुल्क इस भर्ती के लिए नहीं देना होगा |
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको की योग्यता
आवेदन के लिए योग्यता कक्षा 12वी अथवा 12वी के समकक्ष रखी गई है | इसमें महात्मा गाँधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्र धारक,स्काउट गाइड ,एनसीसी प्रमाण पत्र धारक ,सुरक्षा सखी मित्र (पुलिस मित्र ), पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक एवं महिला एसएचजी को प्राथमिकता दी जाएगी |
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको का चयन
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको का चयन साक्षात्कार समिति द्वारा किया जाएगा | प्रत्येक जिले में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चयन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी होंगे | चयन के लिए उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा | जिला स्तर पर जिला कलक्टरकी अध्यक्षता में गठित समिति प्रेरको का अंतिम अनुमोदन कर चयनितो की सूची शांति एवं अहिंसा निदेशालय को भेजेगी |
पदों की कुल संख्या – 50000
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती के आवेदन 16 अगस्त 2023 से लेकर 29 अगस्त 2023 तक भरे जाएंगे |
आवेदन दिनांक |
अंतिम दिनांक |
16 अगस्त 2023 |
29 अगस्त 2023 |
आयु सीमा –
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष रखी गई है |
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको की ट्रेनिंग
चयनित महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको को गाँधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा | महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको की ऑनलाइन उपस्थिति .देखरेख एवं भुगतान की समस्त कार्यवाही सुचना प्रोधोगिकी एवं संचार विभाग के सॉफ्टवेयर से की जाएगी |
ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
1 - 10th मार्कशीट 2 - 12th मार्कशीट 3 - आधार कार्ड
4 - पासपोर्ट फोटो 5 - साइन 6 - SSO आईडी
7 - अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो )
Important Links
Apply Online |
|
Short Notification |
|
Details Notification |
|
Official Website |
|
Join Youtube Channel |
|
Join Instagram Page |
|
Join Facebook Page |
प्रश्न - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको को कितने वर्ष के लिए भर्ती किया जाएगा ?
उत्तर - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको की भर्ती एक वर्ष के लिए की जाएगी |
प्रश्न - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको को प्रतिमाह कितना भुगतान दिया जायेगा ?
उत्तर - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरको को प्रतिमाह 4500 रूपए का मानदेय दिया जाएगा |
प्रश्न - क्या आवेदक इस भर्ती के लिए एक से अधिक आवेदन फॉर्म भर सकता है ?
उत्तर - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक के लिए आवेदक अपने एरिया से सम्बंधित एक ही आवेदन कर सकता है | एक से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे |
नोट - किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव प्रदान कर सकते है | आपके सुझाव प्राप्त होने के बाद हम उससे सम्बंधित पोस्ट इस वेबसाइट पर प्रस्तुत कर देंगे | धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ