1 - चना और किशमिश का सेवन करना सेहत के बेहद फायदेमंद होता
है ,इन दोनों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाये ,तो
इसके फायदे और बढ़ जाते है |
2 - चने में विटामिन -ए ,बी,सी के साथ साथ फाइबर ,पोटेशियम और
फास्फोरस ,मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है | जो शरीर के
लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |
3 - किशमिश में फाइबर ,आयरन ,पोटेशियम ,कॉपर ,मेगनीज के साथ
साथ प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक
तत्व है |
4 - अगर आप अपने शरीर का वजन कम नहीं कर पा रहे है तो आपको
रात में एक मुट्ठी चने और किशमिश अलग अलग भिगोकर रख दे
और सुबह नित्यकर्म से निवर्त होकर चने और किशमिश को खाली
पेट खाने से आपके शरीर में फाइबर की पूर्ति हो जाती है , जिससे
धीरे धीरे भुख कंट्रोल होने लगती है |
5 - भीगे हुवे चने ओर किशमिश को साथ साथ खाने से आपके पाचन
और कब्ज से सम्बंधित समस्या ठीक हो जाती है |
6 - चना -किशमिश में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्र में पाए जाते
है ,जिससे शरीर की कमजोरी दुर होकर शरीर में शारीरिक ऊर्जा में
अभूतपूर्व वृद्धि होने लगती है |
7 - चने और किशमिश खाने से आँखों सम्बंधित समस्या दूर होती है और
आँखों की सेहत सही रहती है क्योकि इसमें विटामिन के साथ साथ
बीटा केरोटिन पाया जाता है |
8 - शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए भी चने और किशमिश को
भिगोकर खाना चाहिए | चने और किशमिश में एंटी - ओक्सिडेंट
जैसे गुण बॉडी की थकान दूर करने में मदद करते है |
9 - चने और किशमिश खाने से शरीर में पानी का लेवल बढ़ता है और
सांस फुलने जैसी समस्या से कुछ हद तक निजात मिलती है |
0 टिप्पणियाँ